Homeराज्यउत्तर प्रदेशसावधान हो जाए प्रेमी जोड़े....पकड़े गए तो कुटाई होगी!

सावधान हो जाए प्रेमी जोड़े….पकड़े गए तो कुटाई होगी!

लखनऊ:प्यार के दिन यानी वेलेनटाइन डे को सेलिब्रेट करने वाले प्रेमी जोड़े जरा इस दिन फूंक -फूंक कर कदम रखे। अगर बजरंग दल ने पकड़ा तो कूटाई हो सकती है। हम तो सावधानी बरतने को कह रहे है। पर ये धमकी बजरंग दल ने दी है।

valen

बीजेपी के सहयोगी संगठन बजरंग दल ने यूपी चुनाव के मद्देनजर इस बार वैलेंटाइन डे का ज़ोर- शोर से विरोध करने का फैसला किया है. दरअसल वैलेंटाइन डे के विरोध के बहाने बजरंग दल यूपी चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे को धार देकर बीजेपी को मजबूत करना चाहता है. इलाहाबाद के माघ मेले में हुए बजरंग दल के प्रांत सम्मेलन में सरेआम इस बात का एलान किया गया कि इस बार वैलेंटाइन डे मनाने वालों को करारा सबक सिखाया जाएगा. इतना ही नहीं बजरंग दल ने कहना है कि ज़रुरत पड़ने पर लाठी – डंडों से उनकी पिटाई भी की जाएगी.

valentines-day-murdabad

इलाहाबाद के माघ मेले में हुए बजरंग दल के प्रांत सम्मेलन में इसकी रणनीति भी कर ली गई है. तकरीबन पांच सौ पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस बारे में गुरुमंत्र भी दे दिया गया है. संगठन के लोग अभी पूरी तरह रणनीति का खुलासा तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनका यह साफ़ तौर पर कहना है कि इस बार वैलेंटाइन डे मनाने वालों को करारा सबक सिखाया जाएगा. लड़ेक-लड़कियों को पकड़कर उनके मां-बाप को बुलाया जाएगा. इतना ही नहीं दल ने यह साफ किया है कि  ज़रुरत पडी तो बदसलूकी कर लाठी – डंडों से उनकी पिटाई भी की जाएगी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular