बेनामी संपत्ति वालो के अब अच्छे दिन नही रहेंगे। केद्र की मोदी सरकार ने बेनामी संपत्ति रखने वालो के लिए मास्टर प्लान बनाएगा। और इस प्लान को पूरा करने लिए पीएम का साथ आपका अपना आधार कार्ड देगा।
जी, खबर है कि सरकार बेनामी संपत्ति वालों को आधार के जरिए घेरने की तैयारी कर रही है, इसके लिए सभी राज्यों में आधार नंबर को राजस्व रिकॉर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
सरकार का भरेगा खजाना
आधार नंबर का इस्तेमाल अभी तक सरकारी सब्सिडी सही पात्र तक पहुंचाने के लिए हो रहा था, लेकिन अब ये बेनामी संपत्ति का पता लगा कर सरकार का खजाना भरने के काम भी आएगा।