Homeअध्यात्मसाल में एक बार खुलता है ये मंदिर, आज के दिन होती...

साल में एक बार खुलता है ये मंदिर, आज के दिन होती है दशानन की पूजा।

कानपूर – आज पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। जहां बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले दशहरे के दिन रावण को जलाया जाता है तो वहीं देश में कई ऐसी जगह हैं जहां पर रावण की पूजा भी होती है। उत्तर प्रदेश के कानुपर में दशानन नाम का एक मंदिर है। जो सालों पुराना है। इस मंदिर में महान पंडित रावण की पूजा होती है।

दशानन मंदिर के पुरोहित राम बाजपेयी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम आज इस मंदिर को खोलते हैं और दशहरे के दिन रावण की पूजा करते हैं और फिर शाम को पुतला जलाने के बाद हम इस मंदिर को बंद कर देते हैं। यह केवल दशहरे के दिन खुलता है। हम उनके ज्ञान के लिए उनकी पूजा करते हैं।

मान्यता है कि यहां पर दशहरे के दिन तेल का दीपक जलाने से रावण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश में केवल रावण के दो ही मंदिर हैं। पहला नोएडा में तो दूसरा कानपुर के शिवाला में। सुबह से यहां पर करीब हजारों की संख्या में भक्त रावण के दर्शन करने पहुंचे। आज के दिन यहां पर लोग दूर-दूर से रावण के दर्शन के लिए आते हैं। यह प्राचीन मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। शिवाला का मेला भी काफी प्रसिद्ध है। रामलीला के दौरान यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular