Homeराज्यउत्तराखण्डसालों से जलभराव की समस्या के साथ गंदे पानी में जीने को...

सालों से जलभराव की समस्या के साथ गंदे पानी में जीने को मजबूर ग्रामीण।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की का एक क्षेत्र ऐसा भी है जहां कई वर्षों से क्षेत्र के लोग गंदे पानी में जीने को और रहने को मजबूर हैं। रुड़की के कृष्णा नगर के निवासी कई वर्षों से गंदे पानी में जीने को मजबूर हैं।

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं किस तरह से नगर निगम रुड़की क्षेत्र का कृष्णा नगर जलभराव की समस्या से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कृष्णा नगर गली नंबर 20 और 25 के निवासियों का कहना है कि कई वर्षों से हम लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं।

हमारे बच्चे गंदे पानी में चलने को मजबूर हैं। लेकिन अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी सुध लेने के लिए यहां पर नहीं आया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हम अपनी जलभराव की समस्याओं को लेकर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के पास गए थे।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने बताया कि हम अपने क्षेत्र की जलभराव की समस्याओं को जल्दी ही सुधारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रमुख मुद्दा कृष्णा नगर शिवपुरम का है। उन्होंने कहा कि वहां के हालात बहुत खराब हैं।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने बताया कि आज मैं उसी विषय में नगर निगम रुड़की मेयर गौरव गोयल के पास वार्ता के लिए आया हूं। वहां पर पानी की निकासी के लिए एक टीम भेजी जाएगी और जल्द ही इसमें कुछ ना कुछ समाधान निकाला जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments