
सामने आया राशन का बड़ा घोटाला,मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आर.एफ.सी. कुमाऊं बर्खास्त!


बड़ी खबर : उत्तराखंड में एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमे गरीबों को बांटे जाने वाले अनाज में यह गड़बड़ी की गई है। मुख्मन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बड़ा एक्शन लेते हुए कुमाऊं के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक विष्णु सिंह धानिक की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया है. मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस मामले में 2 अगस्त को आईएसटी जांच के आदेश दिये थे। धानिक कांग्रेस सरकार के चहेते अधिकारियों में शुमार रहे हैं और जुलाई 2016 में रिटायरमेंट के बाद पहले छ: माह और फिर साल भर का सेवाविस्तार उन्हें दिया गया था।