Homeब्रेकिंग न्यूज़साउथ एशिया के 7 देशों को मिला मोदी का 'आसमानी गिफ्ट'

साउथ एशिया के 7 देशों को मिला मोदी का ‘आसमानी गिफ्ट’

पीएम नरेंद्र मोदी की दक्षिण एशिया में अंतरिक्ष कूटनीति का सपना शुक्रवार को सच हो गया और दुनिया ने एक बार फिर अंतरिक्ष में भारत का दम देखा। इसरो ने 2230 किलो के साउथ एशिया सैटेलाइट (GSAT- 9) की कामयाब लॉन्चिंग कर दी है। इसे GSLV-F09 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।

यह जीओस्टेशनरी संचार उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तैयार किया है।  इस प्रोजेक्ट पर 450 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इस मिशन में अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं।  इसके जरिए पाकिस्तान को छोड़कर बाकी साउथ एशियाई देशों को कम्युनिकेशन की फेसेलिटी मिलेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसेट-9 की लॉन्चिंग पर बधाई भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular