Homeराज्यदिल्ली"साइकिल" छोड़ अब "हाथी" की सवारी करेंगे अंसारी बंधु

“साइकिल” छोड़ अब “हाथी” की सवारी करेंगे अंसारी बंधु

ansari-brothers_1485270605

नई दिल्ली: अखिलेश के दरवाजे से खाली हाथ लौटने के बाद यूपी में कौमी एकता दल के अंसारी बंधु बीएसपी के संपर्क में हैं. सूत्रों के मुताबिक बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल और बेटे को बीएसपी से टिकट मिल सकता है।

मंगलवार से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं. मुख्तार को मऊ, सिगबतुल्लाह को मुहम्मदाबाद से टिकट देने की खबर है, हालांकि बीएसपी और अंसारी बंधुओं ने अब तक पुष्टि नहीं की है. मुख़्तार जहां से चुनाव लड़ते थे सपा ने वहां का टिकट किसी दूसरे को दिया गया है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मऊ सदर सीट से अब बीएसपी के मनोज राय की जगह मुख्तार अंसारी लड़ेंगे. घोसी से इकबाल अहमद की जगह मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी चुनाव लड़ेंगे. मोहम्मदाबाद से विनोद राय को हटाकर शिबगतुल्लाह अंसारी को टिकट दिया जाएगा.

जानें कौन हैं मुख्तार अंसारी

  • बाहुबली नेता हैं मुख्तार अंसारी
  • हत्या अवैध वसूली समेत कई आरोप
  • बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी
  • दिल्ली की अदालत में चल रहा है मुकदमा
  • 2012 में कौमी एकता दल बनाया
  • 2005 से लखनऊ सेंट्रल जेल में क़ैद
  • 2007 और 2012 में जेल से ही चुनाव लड़े और जीते
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular