Homeअध्यात्मआस्थाचारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा का टुटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा...

चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा का टुटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार।

देहरादून – चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के इतिहास में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने वर्ष 2019 का रिकॉर्ड तोड़ा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार हो गया है। अभी चारधाम यात्रा नवंबर माह तक चलेगी।

कोविड महामारी के कारण दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित रही। यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच गया। जिससे यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इससे पर्यटन उद्योग को सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की गई। सरकार को उम्मीद थी कि चारधाम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी।

लगभग सवा चार महीने की चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2019 में सर्वाधिक 34.77 लाख श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आए थे। जो यात्रा में सर्वाधिक संख्या का रिकॉर्ड था।

इस साल दर्शन कर चुके तीर्थयात्री
धाम               तीर्थयात्री
बदरीनाथ         12,36,555
केदारनाथ         11,63,660
गंगोत्री             5,31,720
यमुनोत्री           4,16,927
हेमकुंड साहिब     1,73,911
कुल                35,22,793

वहीँ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में नया रिकॉर्ड बनना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिससे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सितंबर में दर्शन के लिए चारधामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है। हमें उम्मीद है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख से ज्यादा होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular