Homeराज्यदिल्लीसरदार पटेल की 144वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे पीएम मोदी,...

सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे पीएम मोदी, देशवासियों को दिलाई एकता की शपथ….

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। केवड़िया में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा के पास आकर ऊर्जा मिलती है।पीएम ने कहा- ’21वीं सदी में भारत की यही एकता, भारतीयों की यही एकता, भारत के विरोधियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। आज विश्व मंच पर हमारा प्रभाव और सदभाव, दोनों बढ़ रहा है, तो उसका कारण हमारी एकता है। आज पूरी दुनिया, भारत की बात गंभीरता से सुनती है, तो उसका कारण हमारी एकता है। आज भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत है, तो उसका कारण, हमारी एकता है। पीएम ने कहा- ‘आज ये प्रतिमा, सिर्फ भारतवासियों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है, प्रेरित कर रही है। आज इस प्रेरणा स्थली से, सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संपूर्ण राष्ट्र गौरव का अनुभव कर रहा है। देश के अलग-अलग कोने से, किसानों से मिले लोहे से, अलग-अलग हिस्सों की मिट्टी से इस प्रतिमा का आधार बना है। इसलिए ये प्रतिमा, हमारी विविधता में एकता का भी जीवंत प्रतीक है।

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गेट पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। बता दें, यह दौड़ स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होगी और सी हेक्सागन राजपथ चौराहे से होते हुए अमर जवान ज्योति पर जाकर खत्म होगी। अमित शाह ने कहा- ‘सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को एक करके देश को अखंड बनाया लेकिन एक कसक छूट गयी थी जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर का भारत के साथ विलय तो हुआ मगर अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू और कश्मीर हमारे लिए जैसे एक समस्या बनकर रह गया था।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular