Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें : डाॅ.पंकज...

सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें : डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय

बड़ी खबर : सचिव सूचना एवं महानिदेशक डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को जनहित से जुडी शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है।

सूचना महानिदेशालय के सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए सचिव सूचना डाॅ.पाण्डेय ने कहा कि जिला सूचना अधिकारी का दायित्व है कि जनपद, तहसील व ब्लाॅक स्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाये। इसके लिये सभी जिला सूचना कार्यालयों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे।

उन्होंने जनपदों में समाचार संकलन में मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति भी तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिये। सचिव सूचना ने जनपद स्तर पर होने वाले महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी तथा जनपदों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित सक्सेस स्टोरी समय-समय पर तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों की अपेक्षाओं पर भी ध्यान देने तथा जनपद स्तर की समस्याओं के समाधान के प्रति जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से बेहतर समन्वय से कार्य करने को कहा।

यह खबर भी पढ़े-हाई-टेक हुआ मीडिया सेंटर, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन…http://vision2020news.com/?p=74541

सचिव सूचना ने सभी जिला सूचना अधिकारियों से विस्तार से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वाह्न तत्परता, कर्मठता एवं ईमानदारी से सम्पादित करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने भी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वाह्न करने तथा आपनी कार्यप्रणाली में आधुनिक सूचना तकनीकि का अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना डाॅ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक योगेश मिश्रा, नितिन उपाध्याय, विशषकार्यधिकारी सूचना भगवान प्रसाद घिल्डियाल, मलकेश्वर प्रसाद कैलखुरी सहित सभी जनपदों के जिला सूचना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नोट : खबर पसंद आए तो लाइक और शेयर जरुर करें……..

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments