Homeराज्यउत्तराखण्डसमान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जुलाई तक बनाने का लक्ष्य तय, ड्राफ्ट...

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जुलाई तक बनाने का लक्ष्य तय, ड्राफ्ट तैयार करने में जुटी टीम।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जुलाई महीने तक तैयार होने की संभावना जताई है। सीएम के इस एलान के बाद विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि.) की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति अभी तक अलग-अलग चरणों में कई काम निपटा चुकी है।

समिति ने सबसे पहले सुझाव लेने का अभियान चलाया था। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सुझाव मांगने के अलावा समिति ने पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों से सुझाव लिए थे। इस बीच समिति का कार्यकाल भी छह महीने बढ़ाकर इसे 27 मई तक कर दिया था।

समिति के पास जो बड़ी तादाद में जो सुझाव पहुंचे हैं, उनके आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, 30 प्रतशित डेटा तैयार हो चुका है और शेष डेटा तैयार करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है।

समिति की कोशिश है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान एलान किया था कि जुलाई माह तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। उनका कहना था कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular