Homeराज्यउत्तर प्रदेशसभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से...

सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं का समाधान करें: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, अपर मुख्य सचिव गृह तथा पुलिस महानिदेशक के स्तर से इस व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों के फोन नम्बर पर इस आशय की पुष्टि कराई गई। कतिपय जनपदों के अधिकारी अपने कार्यालय के फोन पर उपलब्ध नहीं थे। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular