Homeराज्यउत्तराखण्डसभासद और चेयरमैन आमने सामने, डेढ करोड़ के टेण्डर निरस्त।

सभासद और चेयरमैन आमने सामने, डेढ करोड़ के टेण्डर निरस्त।

हरिद्वार/लक्सर – लकसर नगर पालिका चेयरमैन व सभासदों में टेंडरों को लेकर तनातनी चल रही हैं। पालिका के सभासदों के विरोध के चलते करीब डेढ करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर निरस्त कर दिए गए। वही सभासदो ने चेयरमैन पर चहेते ठेकेदारों को गुपचुप तरीके से काम देने के भी आरोप लगाया है। आपको बता दे कि लक्सर नगर पालिका बोर्ड की पिछली बैठक में सभसदो ने अपने अपने क्षेत्रो में सड़क नालियां आदि के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पेश किए थे।

काफी समय बीतने के बाद पालिका प्रशासन इनमें से डेढ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के 19 टेंडरों को स्वीकृति दी थी लेकिन कुछ सभासदो ने इस पर नाराजगी जताई और साथ ही नगर पालिका चेयरमैन अम्बरीष गर्ग पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए है।

सभासदो ने आरोप लगाए कि चेयरमैन अपने चहेते ठेकेदारो को गुपचुप तरीके से ठेके देते है।

सभासद विकास खटाना, रितेंद्र तिवारी और नीतू रानी ने आरोप लगाए कि चेयरमैन ने मनमर्जी से कई बार टेंडरों को निरस्त कर दिया है।इसके अलावा चेयरमैन अपने नजदीकी सभासदो के वार्डो में विकास कार्यों को तरजीह दी रहे है।

उधर इस पूरे मामले पर चेयरमैन अम्बरीष गर्ग का कहना है कि उन पर लगाये आरोप बेबुनियाद हैं।टेंडर नियमानुसार निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल तीन सभासद है जो विरोध कर रहे हैं। जिनके द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है। वे एक भी सिद्ध नही कर सकते है।

लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल का कहना हैं कि वैसे तो यह नगर पालिका का मामला है। लेकिन फिर भी पालिका ईओ से मामले की आख्या ली जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular