Homeराज्यउत्तराखण्डसभासद उपचुनाव में 180 मतों से नसीम जहां ने हासिल की जीत।

सभासद उपचुनाव में 180 मतों से नसीम जहां ने हासिल की जीत।

नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड 4 सभासद के उपचुनाव में पूर्व सभासद निर्दलीय प्रत्याशी नसीम जहां ने 336 मत हासिल कर 180 मतों से जीत दर्ज की। जबकि उनकी टक्कर पर चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी नगमा को 156 मत मिले। कालाढूंगी वार्ड नम्बर 4 सभासद के लिए 12 जून को उपचुनाव हुए थे।

तहसील सभागार में निर्वाचन अधिकारी रेखा कोहली की देखरेख में मतों की गिनती के बाद नसीम जहां को विजय घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि 577 में से कुल पड़े 503 मतों की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नसीम जहां को 336 और कांग्रेस प्रत्याशी नगमा को 156 मत मिले हैं। नोटा को 6 और 5 मत रद्द हुए हैं। मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नसीम जहां की जीत की खबर सुनकर उनके समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular