Homeराष्ट्रीयसदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण आज, घर बैठे ऐसे देख सकते हैं...

सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण आज, घर बैठे ऐसे देख सकते हैं लाइव :

 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी August 21, 2017 लगने वाला है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही हैं. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9:16 मिनट पर शुरू होगा और रात 2:34 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. दुनिया भर के खगोलशास्त्री इसका विस्तृत अध्ययन करने में जुट हुए हैं.

जहा नासा ने इस सूर्य ग्रहण को दुनिया भर तक पहुंचाने का इंतजाम किया है इसका इस सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण भी करेगा. जिसे भी सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण देखना है वह नासा के फेसबुक पेज और यूट्यूब पर इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं.

वहीं सूर्यग्रहण के दौरान सौर भौतिक विज्ञानियों के एक दल ने सूर्य के धब्बों की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें खींचने की योजना बनाई है. ये धब्बे सूर्य की सतह पर दिखने वाले चुंबकीय क्षेत्र का घनत्व होता है, जो माइक्रोवेब रेडियो वेवलेंथ पर नजर आते हैं.

सौर धब्बों के कारण ही सूर्य दहकता हुआ नजर आता है. यह इलेक्ट्रोमैगनेटिक रेडियेशन और उससे ऊर्जा ग्रहण करने वाले कणों का एकाएक हुआ विस्फोट है, जो सूर्य की सतह पर फूटता है और अंतरिक्ष में फैल जाता है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular