सदियों से जल रही है भू-गर्भ में ज्वाला,माँ ज्वाला देवी शक्तिपीठ के अद्भुत रहस्यों !
RELATED ARTICLES
नवरात्र शुरू हो चुके है कहा जाता की इन नौ दिनों लोग नौ देवियो की पूजा-पाठ कर भगवती माँ को प्रसन्न करने का प्रयास करते है। आज हम आपको माँ दुर्गा के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहाँ खुद अकबर ने सोने का छत्र चढ़ाया था. जानिए माँ ज्वाला देवी के बारे में कुछ खास बाते……….
ज्वालामुखी मंदिर, कांगड़ा घाटी से 30 कि॰मी॰ दक्षिण में हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह मंदिर 51 शक्ति पीठो में शामिल है। ज्वालामुखी मंदिर को जोता वाली का मंदिर और नगरकोट भी कहा जाता है। इस मंदिर का सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि इसमे किसी मूर्ति की नहीं बल्कि पृथ्वी के गर्भ से निकल रही 9 ज्वालाओं की पूजा होती है ज्वाला देवी मंदिर में सदियों से प्राकृतिक ज्वालाएं जल रही हैं. संख्या में कुल 9 ज्वालाएं, मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का प्रतीक हैं. इनका रहस्य जानने के लिए पिछले कई साल से भू-वैज्ञानिक जुटे हुए हैं. लेकिन 9 किमी खुदाई करने के बाद भी उन्हें आज तक वह जगह ही नहीं मिली जहां से प्राकृतिक गैस निकलती हो.