बड़ी खबर : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने आज गैरसैण के भराड़ीसैंण पहुंच कर आगामी 7 दिसम्बर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री प्रकाश पन्त और अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भराड़ीसैंण नवनिर्मित विधानसभा भवन का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने भराड़ीसैंण में अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा सत्र के दौरान होने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिये।
विधानसभा अध्य्क्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल और वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने आज गैरसैण के भराड़ीसैंण में आगामी 7 दिसम्बर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भराड़ीसैंण में अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा सत्र के दौरान होने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा सत्र सर्दी के मौसम में आयोजित हो रहा है, लिहाजा ठण्ड से बचने के लिए पुरे इंतजाम भी करने होंगे। इसके आलावा उन्होंने सत्र की सुरुक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रेफ़िक व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए है….
सत्र की तैयारियों का जायजा लेने भराड़ीसैंण पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और वित्त मंत्री प्रकाश पन्त !
RELATED ARTICLES