Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क हादसों पर रोकधाम के लिए पहली बार परिवहन थाने खोलने की...

सड़क हादसों पर रोकधाम के लिए पहली बार परिवहन थाने खोलने की तैयारी

राज्य में बढ़ते सड़क हादसों पर रोकधाम के लिए पहली बार परिवहन थाने खोलने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भी सहमति जता चुके हैं, जिसके बाद परिवहन अधिकारियों ने जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। शुरुआत में दुर्घटनाओं की दृष्टि से सबसे संवेदनशील चार जिलों में यह थाने खोले जाएंगे।
आंकड़ों की बात करे तो प्रदेश में 2016-17 में 601 सड़क हादसों में 418 लोगों की मौत और 639 लोग घायल हुए। इन हादसों में से 536 हादसे केवल राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में हुए हैं। इसे देखते हुए शासन ने सख्ती से वाहनों की जांच और नियम तोड़ने वाले वाहनों को सीज करने का फैसला लिया है।

लेकिन असली मसला सीज किए गए वाहनों को रखने का है। अभी परिवहन विभाग नियम तोड़ने वाले वाहनों को पुलिस थानों में बंद करता है। पुलिस की कार्रवाई में भी सीज वाहनों को थाने में रखा जाता है, इसके चलते थानों में जगह कम पड़ जाती है। इसके चलते कई बार टीमें केवल वाहनों को चालान कर छोड़ देती हैं।

यह मामला कई स्तर पर उठ भी चुका है। ऐसे में चेकिंग को मजबूत करने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए परिवहन थाने खोले जाएंगे। इन थानों में पकड़े गए वाहनों को रखा जाएगा, इसके अलावा चेकिंग से जुड़ा स्टाफ भी तैनात रहेगा। चेकिंग से जुड़े कई काम इन्हीं थाने से होंगे। परिवहन थाने खुलने से वाहनों की चेकिंग में पारदर्शिता आएगी, वहीं, नियम तोड़ने वाले वाहनों की सीज किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

परिवहन विभाग की टीम द्वारा सीज किए जाने वाले वाहनों की संख्या घटी है। 2015-16 में चेकिंग में 1577 वाहनों को सीज किया गया था, यह आंकड़ा 2017-18 में घटकर 1301 में रह गया है। जबकि, चालान की संख्या बढ़ी है। पिछली बार टीमों ने 11,521 वाहनों का चालान किया था, इस बार चालान की संख्या 11,780 पर पहुंच गई है। आंकड़े बताते हैं कि नियम तोड़ने वाले वाहनों को सीज करने में कमी आई है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular