Homeराज्यउत्तराखण्डसंसदीय कार्यमंत्री ने सभी विधायकों से राष्ट्रपति मतदान तक देहरादून में ही...

संसदीय कार्यमंत्री ने सभी विधायकों से राष्ट्रपति मतदान तक देहरादून में ही रहने का किया आग्रह।

देहरादून – राज्य के संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति मतदान के दृष्टिगत सभी विधायकों से दिनांक 16 जुलाई से देहरादून में ही रहने का आग्रह किया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि एनडीए से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी उम्मीदवार है। इसी संदर्भ में 16 जुलाई (शनिवार) को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे एक बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

 

डा. अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें भी सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। डा. अग्रवाल ने सभी विधायकगणों से आग्रह किया है कि 16 जुलाई से 18 जुलाई राष्ट्रपति मतदान तक देहरादून में ही ठहराव करें। मतदान के पश्चात की देहरादून से अपने-अपने क्षेत्र में जाएं। बता दें कि बीते 11 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमति द्रौपति मुर्मू ने देहरादून पहुंचकर सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर समर्थन हासिल किया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments