Homeराज्यउत्तराखण्डसंदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय छात्र का फांसी पर लटका मिला शव,...

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सभा पंडरी में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय छात्र का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम अर्श पुत्र शमसुल निवासी ग्राम पंडरी का। शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर घर में लटका मिला है।

वही बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चे का शव फांसी में लटका मिला है उस समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। वहीं आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने घर पर पहुंच कर बच्चे को फांसी के फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular