देहरादून। ऋषिकेश में भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों की लापरवाही के कारण एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह घटना ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में 50 वर्षीय मदन गोपाल पटेल पुत्र भगवानदास निवासी मुगलसराय स्वर्गाश्रम में निर्माण कार्य में जुटा था। अचानक उनकी तबियत खराब हो गए उनके साथ काम कर रहे लोगों ने उन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला तबियत खराब होने से मौत का प्रतीत हो रहा है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।