देहरादून: मियावाला में ऑटोमोबाइल केयर के संचालक अजय गुसाई, पुत्र श्री नंदन सिंह गुसाई जो की पिछले 4 सितम्बर 2016 शाम 7 बजे से लापता है।इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा जोगीवाला पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराइ गई है। शॉप से निकलने से पहले अजय अपने कुछ मित्रो के साथ थे, मित्रो का कहना है की अजय शाम 7 बजे अपनी सफ़ेद रंग की एक्टिवा से घर की ओर निकल चुके थे, जिसका नंबर UK07 2921 है। परिजनों के द्वारा जब पुलिस से जानकारी चाही गई तो पुलिस का कहना था की शायद युवक बरसाती नाले में बह गया हो, किन्तु परिजनों द्वारा नाले को अच्छी तरह से देखने के बाद भी ना ही युवक और उसकी स्कूटी का कोई सुराग मिल पाया है। लेकिन जब पुलिस द्वारा CCTV फुटेज चेक की गई तो उसमे सफ़ेद रंग की एक मारुती आल्टो कार नज़र आई है। पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने शक के आधार पर शॉप के कुछ करमचारियो से पूछ ताछ की है, जिसमे शॉप में कार्य करने वाला लड़का समीम, एवं शॉप का मैकेनिक चमोली, चमोली के भाई और साला शामिल है। इसमें महत्वपूर्ण रूप से फौजी नामक युवक की भूमिका मानी जा रही है।
संदिग्ध अवस्था में युवक हुआ लापता
RELATED ARTICLES