उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के चमन बाग में रहने वाले अर्पित चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (सिविल सेवा परीक्षा) में 20वीं रैंक हासिल कर कीर्तिमान हासिल किया है। आपको बता दे कि इससे पहले भी अर्पित सिविल सर्विस में 279 रेंक हासिल कर चुके है। वही 20वीं रैंक आने के बाद से पूरे परिवार मे खुशी का माहौल है। वही अर्पित को बधाई देने के लिए उसके घर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का तांता लगा है।
अर्पित चौहान ने 20वीं रैंक हासिल कर ना ही जसपुर क्षेत्र का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अर्पित चौहान ने बताया कि लगतार मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी और अपने नोट्स बनाये उनके द्वारा ही पढ़ाई की गई उन्होंने कहा कि हो सकता है, एक या दो बार सफलता ना मिले मगर उम्मीद ना छोड़े एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
वही सिविल सर्विस में 20वीं रैंक हासिल करने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और अर्पित को मिठाई खिलाकर कर उसे आशीर्वाद देकर परिवार वाले और आस पड़ोसी इस खुशी को जाहिर कर रहे है।
वही अर्पित की माँ अनिता चौहान ने बताया कि खुशी का माहौल है सभी बच्चे इसी तरह अपने परिवार का और क्षेत्र का नाम रोशन करे।