Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर साधा निशाना।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर साधा निशाना।

देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डोईवाला पहुंचे, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी व हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकारों को सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने धामी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गर्भ से पैदा हुई है। क्यूंकि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उनके नाम से झूटी खबरें वायरल करवायी, जिसमें कांग्रेस पर झुटे आरोप लगाये गये कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहां मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनवायी जायेगी, जो कि सरासर अफवाएं थी।

किसी भी कांग्रेस नेता द्वारा इस तरह की बात नही की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुऐ एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular