
शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी चतुर्थी कहा जाता है और अगर यह चतुर्थी मंगलवार को आती है तो इसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं। आज यानि 7 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है।
जानकर बताते है कि इस दिन चांद को देखकर भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं, कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है तो बस कुछ उपाय करके वह इससे उबर सकता है।
जानिए कर्ज से निजात पाने के लिए लोगों को कौन से उपाय करने चाहिए: – एक केले का पत्ता लें। अगर पत्ता नहीं है तो थाली भी ले सकते हैं। अब उसमें रोली से त्रिकोण बनाएं और आगे वाले कोण पर दीपक रखें। इसके अलावा बीच में मसूर की दाल व लाल मिर्च रखें। इसके साथ ही ‘अग्ने सखस्य बोधि नः’ मंत्र का जाप करें। अगली स्लाइड में जानिए पूजन विधि और पूजा करने का शुभ मुहूर्त: आज के दिन गणेश भगवान की पूजा करें। इसके लिए सबसे पहले गौघृत में सिंदूर मिलाएं और भगवान के सामने दीपक जलाएं। इसके अलावा गेंदा के फूल व गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त आज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त तब है, जब चंद्रमा का उदय होता है। समय के हिसाब से शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक पूजा करने से लाभ मिलेगा। भक्तों की जो भी मनोकामनाएं हैं वो पूरी हो जाएंगी।
