Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म श्रावण महीने की शुरूआत, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता…क्यों है भगवान...

श्रावण महीने की शुरूआत, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता…क्यों है भगवान शिव का प्रिय माह श्रावण! आप भी देखिये……

शैली देहरादून- हिंदुओं के विशेष धार्मिक माह सावन की उत्तराखंड में आज से शुरुआत हो गई। पहले सोमवार का व्रत रखकर शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ने लगी। हालांकि, अन्य राज्यों में सावन हिंदू पंचांग के अनुसार 28 जुलाई से शुरू होगा। मगर पहाड़ी क्षेत्रों में कर्क संक्रांति से इसकी शुरुआत हो जाती है। सावन के पहले सोमवार पर भक्त शिवालयों व अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर रहे है, कहा जाता है कि सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। ऐसी मान्यता है कि सावन में चारों ओर वर्षा होती है और तापमान में गिरावट आती है, जिससे शिव का चित्त शांत रहता है और उन्हें शीतलता प्राप्त होती है। उत्तराखंड में प्राचीन काल से ही माह की शुरुआत शुक्ल पक्ष में सूर्य की नक्षत्र स्थिति से मानी जाती है। जबकि अन्य क्षेत्रों में कृष्ण पक्ष में चंद्रमा की नक्षत्र स्थिति से इसकी शुरुआत होती है। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं, जो बहुत शुभ माने जाते है। इन दिनों शिवालयों में पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है। दून के टपकेश्वर महादेव और शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2