Homeअध्यात्मप्रॉपर्टी से मिलेगा लाभ, आमदनी में होगी वृद्धि! जानने के लिए पढ़िए...

प्रॉपर्टी से मिलेगा लाभ, आमदनी में होगी वृद्धि! जानने के लिए पढ़िए और शेयर कीजिए

मेष :- आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही इस समय में आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बाकी आज का दिन हर तरह से उत्तम है।
वृष :- आज किसी से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप को मित्रो से अच्छा सहयोग मिलेगा।
मिथुन :- आज आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। लेकिन यह आप को भारी पड़ सकता है अत: आप जो भी काम करे बड़ो की सलाह से करे। आज के दिन आपको घर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क :- आज के दिन आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। इस समय में आपको लाभदायक फल प्राप्त होंगे। आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह :- आप किसी भी मित्र-रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में जा सकते है। आज के दिन हर तरह से उत्तम है बस इस समय में आपके लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। काम-काज के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कन्या :- आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है।
तुला :- आज के दिन आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज के दिन आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं
वृश्चिक :– संपत्ति प्राप्ति और यात्रा-प्रवास के योग हैं। शत्रु आपके आगे शीश झुकाएंगे। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मुद्दों के सुखद परिणाम आएंगे। सांसारिक सुखों की इच्छा रखेंगे। हर तरह से आज का दिन उत्तम है।
धनु :- बौद्धिक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। संतान के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दुश्मन के सामने टिक पाना आपके लिए कठिन हो जाएगा। प्रत्येक निर्णय खूब सोचकर लेंगे। मामा आपके लिए कष्टकारी हो सकते है।
मकर :- कोई कुटिल व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। अपच और पेट के रोग आपकी तबीयत खराब कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के अच्छे योग है। नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी।
कुंभ :- प्रेम संबंधों में घनिष्टता बढ़ेगी। कलात्मक अंदाज में प्रेम की अभिव्यक्ति करेंगे। नए संबंध की शुरुआत हेतु यह अनुकूल समय है। महिला जातक सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद करेंगी। आज अनावश्यक खर्च होने की संभावना है।
मीन :- आप बैंक व फाइनेंस से संबंधित कार्य अच्छे तरीके से संपन्न करेंगे। इस बीच शत्रु और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पार्टनरशिप के धंधे से लाभ , आज काम इच्छाओं पर संयम करे। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। थोड़ा आज सुस्ती का अनुभव करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular