HomeUncategorizedशोरूम में आग लगने से मचा हडकंप, आग से लाखों की सम्पति...

शोरूम में आग लगने से मचा हडकंप, आग से लाखों की सम्पति का हुआ नुकसान!

आज यानि दिनांक 22-12-2017 की सुबह लगभग 03:42 बजे कामिनी साडी , 5 ए , राजपुर रोड पर भीषण आग लग गई । अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गांधी रोड एवं सब फायर स्टेशन से कुल 06 अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंच गये । घटनास्थल पर कामिनी साडीज के शोरूम का शटर बन्द था जो गर्मी से फैल गया और खुल नहीं पाया । जिसके बाद फायर सर्विस कर्मियों ने आयरन कटर से शटर को काटा और अन्दर दाखिल हुए। सिन्थेटिक एवं ज्वलनशील कपडे होने के कारण शोरूम में आग अल्प समय में ही चारों तरफ भीषण रूप से फैल गई । शटर काटने पर आग एवं धुएँ का गुब्बार आया जिससे वेन्टीलेशन हुआ , संकुचित स्थान होने के कारण अग्निशमन दल को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

 

लगभग 4 घण्टे लगातार अथक परिश्रम करने पर आग को बुझाया गया। अग्निशमन यूनिटों के त्वरित रिस्पांस के चलते अन्य दुकानों को आग से बचा लिया गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी CFO द्वारा बताया गया कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है । मौके पर दुकान के स्वामी अवलोक जैन ने बताया गया कि आग से लाखों की क्षति हुई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments