Homeराज्यउत्तराखण्डशिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी प्रदेश के कई जनपदों में...

शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी प्रदेश के कई जनपदों में अभी तक नहीं बंटी निशुल्क पुस्तकें।

देहरादून – उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की ओर से गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में निशुल्क पुस्तकों के वितरण के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब प्रदेश में स्कूल खुलने वाले हैं लेकिन अभी तक प्रदेश के कई जनपदों में यह पुस्तकें नहीं बंट पाई है। इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी ने अब प्रदेश सरकार को घेरा है। आप पार्टी ने कहा जहां प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे कर कह रही है कि नई राष्ट्रीय नीति के तहत प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक छात्र- छात्राओं को किताबें ही नहीं बांटी गई है।

आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि हर माता-पिता की उम्मीद रहती है कि उनके बच्चों को प्रदेश सरकार अच्छी शिक्षा मुहैया करवाए लेकिन इसके उलट दुर्भाग्य 5 जुलाई से सरकारी स्कूल खुलने वाले हैं लेकिन प्रदेश के करीब 5 जनपदों उधम सिंह नगर, हरिद्वार, चंपावत आदि में अभी तक निशुल्क पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश सरकार को सब चीजों की जानकारी होने के बावजूद भी लापरवाह अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
आप नेता जोतसिंह बिष्ट का कहना है कि पहले ही 2 वर्ष कोरोना काल के कारण प्रदेश में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाई है। अब पुस्तकों के वितरण न होने के कारण प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular