Homeराज्यउत्तराखण्डशिक्षक पर लगा छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस...

शिक्षक पर लगा छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।

चमोली/गोपेश्वर – चमोली जिले के गोपेश्वर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। छात्रा ने शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी तब गोपेश्वर थाने में पोक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ है।  शिक्षक ने छात्रा को अश्लील मेसेज भी भेजे हैं।

बताया गया कि आरोपित शिक्षक कुछ समय से छात्रा को स्कूल में ही परेशान कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाइल पर अश्लील मेसेज भी भेजे हैं। बताया गया कि किशोरी को आरोपी शिक्षक बहाने से एक पार्क के पास ले गया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने विरोध कर स्वजनों को सूचना देकर शिक्षक की करतूत बताया, मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए पोक्सो में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक ट्यूशन सेंटर भी चलाता है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर वासियों में आक्रोश फैल गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बनाये हुये है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular