Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड शारदा नदी में अनियंत्रित होकर गिरी इनोवा कार, महिला समेत पांच लोगों...

शारदा नदी में अनियंत्रित होकर गिरी इनोवा कार, महिला समेत पांच लोगों की मौत। 

उधम सिंह नगर/खटीमा – बीती देर शाम खटीमा के लोहियाहेड पावर चैनल के करीब शारदा नदी में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर शारदा नदी में डूब गई। इस हादसे में चालक, महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से कार निकाल कर शवों को निकाला बाहर। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय में रखा गया है। गुरुवार देर रात शारदा नदी में गिरी कार में पांच लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान द्रोपदी, ज्योति, दीपिका, सोनू और कार चालक मोहन सिंह धामी के रूप में हुई हैं। मृतक महिला द्रोपति लोहियाहेड पावर हाउस में करती थी नौकरी।

देर शाम अपने भाई मोहन चंद के घर अंजनिया से शारदा नहर के रास्ते वापस लौट रही थी लोहियाहेड अपने घर। पुलिस ने सूचना पर नहर से गोताखोरों के माध्यम से सभी शवों को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम हेतु खटीमा के नागरिक चिकित्सालय भेजा गया। दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2