Homeअजब गजबशादी के मंडप पर फूट-फूट कर रोता रहा इंजीनियर फिर भी हो...

शादी के मंडप पर फूट-फूट कर रोता रहा इंजीनियर फिर भी हो गई शादी!

शादी में आपने अकसर देखा होगी की मंडप पर दुल्हन फुट- फुट कर रोती है और उसको सब सब चुप कराते है और आखिर रोए भी क्यों ना, जिस घर में उसने जन्म लिया और बड़ी हुई शादी की चंद रशमो के बाद दुल्हन के लिए वो घर ही पराया हो जाता है. लेकिन अपनी ही शादी में अगर मंडप पर दुल्हन नही बल्कि दूल्हा रों रहा हो और वो भी खूब जोर से फुट-फुट कर तो अटपटा तो लगेगा ही न.

जी हाँ आज हम ऐसी ही शादी की बात कर रहे हैं जिसमे दुल्हन नही बल्कि दूल्हा फुट-फुट कर रोता रहा लेकिन उसकी शादी जबरजस्ती कर दी गई. दरअसल यह घटना बिहार की राजधानी पटना से सामने आई  है. जो कि पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गई है .

जानकारों की माने तो विनोद नाम का लड़का पेशे से जूनियर इंजीनियर है, अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मोकामा गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जिसने उसे वहां के एक बड़े नेता से पैरवी कराकर विनोद को मनचाहा ट्रांसफर कराने का वादा किय। फिर क्या था विनोद उनके साथ नेता से मिलने पहुंच गया। लेकिन, वह जैसे ही उस शख्स के साथ एक घर में घुसा कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारा पिटा। रिपोर्ट के मुताबिक, उसका अपहरण करने वाले सभी लोग पिस्टल और बंदूकों से लैस थे।

पीड़ित विनोद कुमार ने बताया है कि वह झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर है और अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए 3 दिसंबर को पटना पहुंचा। उसके पटना पहुंचते ही उसके पास सुरेंद्र यादव नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे उसका ट्रांसफर करवाने का लालच देकर मोकामा बुलाया।मकोमा पहुंचते ही विनोद को जबरन कैद करके उसकी शादी करा दी गई। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular