शांति वन नलनी में किया गया पौधारोपण, विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने झोड़ा नृत्य के साथ किया शुभारंभ।

नैनीताल/कालाढूंगी – नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज अंतर्गत नलनी में स्थित शांति वन में बिगत 5 वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा एवं मयंक पॉवर हाउस जिम के सौजन्य से पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरीता आर्या ने झोड़ा नृत्य के साथ किया। इस दौरान शांति वन में अनेकों प्रजातियों के पोधा रोपण किया गया।

नैनीताल विधायक सरीता आर्या, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बीजेपी शांति मेहरा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया, कई वर्षों से पौधे लगाने के कारण जहां यह स्थान हरा भरा होने लगा है तो अनावश्यक आवाजाही पर वन विभाग द्वारा रोक लगा दी गई है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से भी पौधारोपण करते रहने की अपील की है।

प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल चंद्र शेखर जोशी ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, इस क्षेत्र को हरेला वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने शांति मेहरा, मयंक मेहरा व महिलाओं व स्थनीय लोगों का आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों से पौधारोपण करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here