पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के नगर पंचायत बेरीनाग के अधिशासी अधिकारी के द्वारा गुरुवार देर शाम को कपड़े थैलों पर चालान करने पर व्यापारियों ने विरोध जताया और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के द्वारा व्यापारियों के साथ अभ्रदता की गयी और कपडो थैलों का चालान कर दिया। जिससे व्यापारियों ने बाजार बंद करने का निर्णय लिया और ईओ को हटाने की मांग की।
जिस पर आज पूरे दिन बाजार बंद कर व्यापारियों ने शहीद चौक पर एकत्र होकर नगर पंचायत के ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान व्यापारियों से वार्ता करने के लिए विधायक फकीर राम टम्टा,एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारियों ने ईओ को हटाने की मांग पर अड़े रहे।
व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने कहा जब तक ईओ को हटाया नही जाता तब आन्दोलन जारी रखने का ऐलान किया।
тату салон санкт петербург лучший салон татуировок
сделать карточку товара ai для создания карточек товара