Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड शहीद हमीर पोखरियाल को अंतिम विदाई देने उमड़ा लोगों का हुजूम

शहीद हमीर पोखरियाल को अंतिम विदाई देने उमड़ा लोगों का हुजूम

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- शहीद हमीर पोखरियाल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गुमानीवाला गांव से लोग पैदल ही 6 किलोमीटर दूर पूर्णानंद घाट पर पहुंचे। शहीद को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। भीड़ में शामिल लोग भारत माता की जय जब तक सूरज चांद रहेगा हमीर तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। अंतिम यात्रा में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अलावा भाजपा कांग्रेस सहित विभन्नि राजनीतिक दलों के लोग यात्रा में शामिल हुए। शहीद के सम्मान में व्यापारियों ने भी अपने प्रतष्ठिान बंद रखें पूरे मार्ग में शहीद के शव पर पुष्प वर्षा की गई। आपकों बता दें कि ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर निवासी राईफलमैन हमीर पोखरियाल (27) सुबह 6 बजे आतंकियो से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे। वह पोखरियाल के लम्बगांव के मूल निवासी थे। हमीर पोखरियाल 2012 में लैंसडाउन सैन्य छावनी से गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। शहीद के पिता सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) में सब इंस्पेक्टर हैं। शहीद के चाचा शैलेंद्र पोखरियाल और आलेंद्र पोखरियाल भी सेना में हैं। वे भी जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2