Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश शहीद सुधीश के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार,कहा- CM आएं...

शहीद सुधीश के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार,कहा- CM आएं तो होगा संस्कार

sambhal-1-480x3951-480x395

पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हुए जवान सुधीश कुमार के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया गया है. परिजनों और गांव वालों ने इसके लिए एक शर्त रख दी है. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपने शहीद बेटे का अंतिम संस्कार फिलहाल नहीं किया है। शहीद सुधीश के परिजनों का आरोप है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश प्रदेश में हर जगह जाते है, तो क्या वह यहां नहीं आ सकते।

गौरतलब है कि सीमा पार से फायरिंग में शहीद हुए जवान सुधीश कुमार का आज यूपी के संभल में अंतिम संस्कार होना था. किसान परिवार के बेटे सुधीश की 4 साल पहले ही नौकरी लगी थी. 3 साल पहले हुई शादी से सुधीश की 4 महीने की बेटी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2