Homeसमाचारशर्मनाक : टीचर ने किया 200 बच्चों का यौन शोषण..

शर्मनाक : टीचर ने किया 200 बच्चों का यौन शोषण..

जयपुर: शहर के एक स्कूल में टीचर द्वारा लंबे समय से बच्चों के यौन शोषण और धमकी देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट 20 वर्षीय छात्र के पैरंट्स ने दर्ज कराई है। छात्र के माता-पिता का आरोप है कि बीते 6 साल से आरोपी टीचर उनके बेटे का यौन शोषण कर रहा था। शिकायत मिलने पर स्कूल ने पुलिस को सूचित नहीं किया और आरोपी से इस्तीफा ले लिया। एफआईआर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
msid-57096030,width-400,resizemode-4,bal-soshan

शुक्रवार को रामगंज पुलिस स्टेशन में एक छात्र के माता-पिता ने स्कूल के टीचर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है कि ‘मेरा बेटा उस वक्त 14 साल का था, जब टीचर रमीज ने उसका पहली बार यौन शोषण किया। उसने मेरे बेटे को इस बारे में किसी से कुछ भी कहने पर फेल करने की धमकी दी, जिससे वह डर गया और अवसाद में रहने लगा।’ एफआईआर में पिता ने आरोप लगाया है कि पूरे 6 साल तक रमीज उनके बेटे का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

रामगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ अशोक चौहान ने शिकायत को सही बताते हुए कहा कि ‘हमें रमीज के पास से छोटे बच्चों की 50 से अधिक पोर्नोग्राफिक क्लिप्स मिली हैं।’ जबकि पीड़ित बच्चे के ऐडवोकेट असलम खान ने आरोप लगाया कि रमीज पिछले 10 साल में 200 से ज्यादा बच्चों का रेप कर चुका है। असलम के अनुसार ‘पीड़ित बच्चे के दोस्तों ने हमें बताया है कि वे हमें आरोपी की करतूतों का बखान करने वाली 200 विडियो क्लिप मुहैया करा सकते हैं। ये विडियो क्लिप्स वे अपने स्कूल स्टाफ को दिखा चुके हैं और स्कूल स्टाफ ने पुलिस में शिकायत करने के बजाय आरोपी से इस्तीफा लेकर उसे आजाद कर दिया।’ खान ने आरोप लगाया कि रमीज बच्चों से पैसे भी ऐंठता था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular