Homeराष्ट्रीयशर्मनाकः एक बुजुर्ग को पहले महिलाओं ने चप्पल से मारा फिर, थूक...

शर्मनाकः एक बुजुर्ग को पहले महिलाओं ने चप्पल से मारा फिर, थूक कर चटवाया, जानें क्यों!

हमारे समाज में भले ही लगातार जानवरों से प्रेम की सलाह दी जाती है और अक्सर बड़े और नामी चेहरे जानवरों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो ड़ालते नजर आते हैं लेकिन वहीं इंसान के प्रति इंसान का मोह ना जाने कहां खो कर रह गया है। बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप उठेगी। 54 साल के एक वृद्ध व्यक्ति को जमीन पर थूक कर चटवाने की घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक 54 साल के महेश ठाकुर को सिर्फ इसलीए थूक कर चटवाया गया क्योंकि वो एक दबंग व्यक्ति के दरवाजे पर बिना दस्तक दिए घर के अंदर दाखिल हो गया था। इसके अलावा घर की महिलाओं ने उस पर चप्पल से भी वार किया।
नालंदा डीएम एसएम थ्यागराजन ने बताया कि, ठाकुर घर के पास में ही सुरेंद्र यादव के घर खैनी लेने पहुंचा था लेकिन उस वक्त घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था।


महेश ठाकुर की इस हरकत पर गांव के सरपंच द्वारा पंचायत बुलाई गई और महेश को वहीं महिलाओं ने चप्पल से मारा।
डीएम थ्यागराजन ने बताया कि पीड़ित ने इस बात को स्वीकारा है कि वो बिना दरवाजे पर दस्तक दिए ही घर अंदर घुसा और उससे ये गुस्ताखी हुई, वो शर्मिंदा है। इधर प्रशासन ने त्वरित कार्रवायी करते हुए मामले की छान-बीन शुरू कर दी है जिसकी रिपोर्ट दो दिनों के अंदर जारी कर दी जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular