Homeराज्यउत्तराखण्डशराब कांड़ में संलिप्त घोंचू को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित!

शराब कांड़ में संलिप्त घोंचू को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित!

देहरादून- राजधानी देहरादून में जहरीली शराब कांड में भाजपा नेताओं का नाम सामने आने से फजीहत झेल रही पार्टी ने आज आखिरकार पूर्व पार्षद अजय सोनकर घोंचू का बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा घोंचू के पार्टी से निष्कासन की संस्तुति कर दी गयी। तीन दिन पूर्व प्रकाश में आये इस जहरीली शराब कांड में पथरिया पीर क्षेत्र के सात लोगों की मौत हो चुकी है और कईयों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब के धधें में अजय सोनकर उर्फ घोंचू मुख्य आरोपी है जो घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा है। वहीं बीते कल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा जब घोंचू का मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस व आबकारी अधिकारियों को उसे किसी भी कीमत पर गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये और किसी को भी न बख्शने की बात कही गयी तो पार्टी संगठन को घोंचू के खिलाफ कार्यवाही करने पर विवश होना पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का साफ कहना है कि अनैतिक काम करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होने प्रदेश भर के मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिये है कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के सदस्य बनाये गये हर व्यक्ति के चाल चरित्र की जांच कराने के बाद ही उसे पार्टी की सदस्यता दी जाये। बता दें कि घटना के अगले दिन ही घोंचू ने एक पोस्ट मेें कहा था कि वक्त के साथ ऊपर नीचे होता रहता है वह डूबेगा नहीं फिर तैरकर बाहर आयेगा। जहरीली शराब कांड में भाजपा नेता घोंचू का नाम आने और उसे भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने को लेकर कांग्रेस द्वारा इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया गया था। आरोपों से घिरी भाजपा ने अब घोंचू पर शिंकजा कसने का खुला ऐलान कर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी सरकार द्वारा दिये जा चुके है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular