Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य बिहार वैलेंटाइन्स डे : और लड़कियां दिवानियों की तरह देने लगी तेजस्वी को...

वैलेंटाइन्स डे : और लड़कियां दिवानियों की तरह देने लगी तेजस्वी को गुलाब..

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्मार्ट तो हैं ही. उनकी गिनती ‘मोस्ट एलिजेबल बैचलर’ में होती है. लड़कियों में उनके प्रति दीवानगी छिपी नहीं है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनके साथ हुए वाकिये इस बात की गवाही दे रहे हैं. सोमवार को जहानाबाद में तेजस्वी यादव को तो लड़कियों में गुलाब देने की होड़ लग गई.


दरअसल तेजस्वी को पटना से किसी कार्यक्रम के लिए गया जाना था. रास्ते में जहानाबाद भी आता है. जहानाबाद के बीएड कॉलेज की लड़कियों को जब पता चला कि तेजस्वी यादव यहां से गुजरने वाले हैं तो कई लड़कियां गुलाब का फूल लेकर उनके स्वागत के लिए कॉलेज के बाहर खड़ी हो गईं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब इतनी बड़ी लड़कियों की सड़क किनारे लड़कियों को तेजस्वी ने देखा तो उन्होंने अपने काफिला को रोकने का आदेश दिया. तेजस्वी ने कार से उतर कर 30-40 लड़कियों से गुलाब के फूल भी  लिए. लड़कियों ने इस मौके पर तेजस्वी को वैलेन्टाइऩ्स डे की बधाई भी दी. तेजस्वी ने कार में रवाना होने से पहले सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. कईयों ने तेजस्वी के साथ सेल्फी भी ली.

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी के प्रति लड़कियों ने खुले तौर अपनी दीवानगी जाहिर की हो. बीते साल अक्टूबर महीने में बिहार के पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की बदहाल स्थिति बताने के लिए जारी किए गए वॉट्सऐप नंबर पर अधिकांश संदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए शादी के प्रस्ताव आने लगे थे.  सरकारी वॉट्सऐप नंबर पर 44 हजार से ज्यादा लड़कियों ने तेजस्वी को शादी का प्रस्ताव भेजा था. हालांकि तेजस्वी यादव ने तब साफ किया था कि उनकी शादी को लेकर जो भी फैसला होगा, वो उनके माता-पिता तय करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2