Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन पर बनेगी फिल्म !

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन पर बनेगी फिल्म !

रविवार को विकास खंड थलीसैण के चौथान पट्टी स्थित पीठसैण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेले का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. धन सिंह ने कहा कि देश की आजादी में वीर चंद्र सिंह का योगदान अतुलनीय है और पेशावर में उनकी क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की बिना हथियार जमीन हिला दी थी।

राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पेशावर कांड के नायक के जीवन के हर पहलू को यादगार बनाने के लिए सरकार फिल्म बनाएगी।

इसमें गढ़वाली के जन्म, परिवार, शिक्षा, सेना में भर्ती होने, उनकी जन्मभूमि मांसौ गांव, लैंसडौन सेना, प्रथम विश्व युद्ध, मेसोपोटामिया युद्ध, बगदाद की लड़ाई, 23 अप्रैल 1930 पेशावर कांड, जेल यात्रएं, देश आजादी में भूमिका, गढ़वाल में प्रवेश, राजनीतिक सफर से लेकर देहांत तक की हर घटना को बारीकी से उकेरा जाएगा।

उन्होंने घोषणा कि सरकार आगामी वर्ष से पेशावर कांड को क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी। साथ ही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेले का आयोजन भी सरकार की ओर से किया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular