Friday, March 27, 2026
Homeराज्यदिल्लीवीएचपी ने गौरक्षकों को लेकर केंद्र सरकार को दी नयी सलाह

वीएचपी ने गौरक्षकों को लेकर केंद्र सरकार को दी नयी सलाह

modi-togariafeatured

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गौरक्षकों को ‘असामाजिक’ कह कर अपमानित करने का आरोप लगाने के बाद विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने केंद्र को नयी नसीहत दी है. वीएचपी ने कहा कि केंद्र राज्यों के साथ मिलकर ये सुनिश्चित करे कि गायों की रक्षा कर रहे लोगों और एजेंसियों को परेशान न किया जाए.

वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बीफ के निर्यात पर पूरी तरह से बैन सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को परामर्श जारी करने के लिए सरकार की तारीफ भी की. उन्होंने भरोसा जताया है कि केंद्र सरकार और बीजेपी के ‘गौ भक्तों’ ने गायों की रक्षा का संकल्प लिया है.

अपने एक बयान में तोगड़िया ने कहा, ‘‘हम सलाह देते हैं कि राज्य प्रशासनों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए सुझाव में यह भी साफ होना चाहिए कि गायों की सुरक्षा के जरूरी काम में लगे लोगों और एजेसियों को परेशान न किया जाए. हमें यकीन है कि केंद्र गायों की सुरक्षा के लिए संतों और संगठनों के काम को नई उंचाइयों तक ले जाएगा.’’ इससे पहले तोगड़िया ने गौरक्षकों के खिलाफ मोदी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular