Homeराज्यउत्तराखण्डविहिप बजरंग दल की इकाई का विस्तार

विहिप बजरंग दल की इकाई का विस्तार

देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने संगठन विस्तार किया है। मेहूवाला शिव मंदिर में इस संदर्भ में विशाल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड मेंहूवाला का विस्तार किया। प्रांत सेवा प्रमुख रमाशंकर कौशिक ने संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। महानगर उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता द्वारा दी गई सैकड़ों युवाओं को शपथ दिलाई गई जबकि रमाशंकर कौशिक ने देश धर्म के बारे में अवगत कराया। श्री कौशिक ने कहा कि धर्म अगर बचेगा तो देश बचेगा। हमें हिन्दू धर्म को संगठित के लिए धार्मिक आधार पर विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा देश बिना खड़ग और ढाल के बगैर हमे आजादी नहीं मिली। बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास कुमार वर्मा ने कहा कि साधना करते करते हमने भारत का विखंडन होते देखा है। वर्तमान समय संघर्ष का है और धार्मिक रूप से हम लोग अपना विस्तार करेंगे और राम मंदिर के लिए संकल्पबद्ध हो शीघ्र अति शीघ्र महानगर से हजारों की संख्या में जत्था राम मंदिर कूच करेगा।
बैठक का संचालन महानगर कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया। इस मौके पर जुड़े सैकड़ों युवा हिन्दू युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जय घोष से क्षेत्र को राष्ट्रवाद से बुलंद किया।
जिन लोगों को दायित्व दिए गए हैं उनमें विहिप संगठन मंत्री राहुल कुमार , विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष आकाश वर्मा ,बजरंग दल प्रखंड संयोजक रजत चौहान, प्रखंड मंत्री मनीष जोशी, सुरक्षा प्रमुख नितिन अरोड़ा ,गौरक्षा प्रमुख विशाल चौहान , विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक कुमार, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक नितेश चौहान इन सभी लोगों को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के दायित्व सज्जित किया गया मौके पर सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की जिसमे राजन ,सागर, अमन ,मयंक ,शेखर राठौर, पंकज राठौर, शशांक ,निखिल ,आशीष कुमार ,बचन वर्मा ,सतीश कुमार विक्रांत कुमार, ललित कुमार ,सुधांशु पुंडीर ,गुलशन व अन्य सैकड़ों लोग मौके पर सदस्यता हेतु उपस्थित रहे

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular