Homeराज्यउत्तराखण्डविश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड के...

विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड के मुख्यालय में विद्युत उपकेंद्रों में किया गया पूजन और हवन।

देहरादून – विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर आज 17 सितंबर को पावर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ एवं विद्युत उपकेन्द्रों में पूजन एवं हवन किया गया।

विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर आज 17 सितंबर को पावर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, निदेशक-परियोजना नीरज कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा मिलकर विश्वकर्मा पूजन एवं हवन किया गया।

इस अवसर पर पी0सी0 ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा देश के यषवस्वी एवं ऊर्जावान तथा हृदय सम्राट प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनकी दीर्घ आयु की कामना की गयी तथा देश एवं प्रदेश के साथ-साथ पिटकुल की उन्नति की प्रार्थना भी की गयी।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों को विश्वकर्मा पूजन की शुभकमानाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि भगवान विश्वकर्मा सबसे बड़े शिल्पकार हैं तथा ब्रह्मदेव के आदेष पर उनके द्वारा समस्त सृष्टि का निर्माण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के समय से ही आज के दिन सभी विद्युतगृहों/उपकेन्दों में भगवान विश्वकर्मा का हवन कर सभी उपकरणों का पूजन किया जाता है।

इसके साथ ही उनके द्वारा 16 सितंबर को प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में आयोजित स्वैछिक रक्तदान शिविर में 130 यूनिट रक्तदान करने पर समस्त रक्तदाताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

इसके पश्चात प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं निदेशक-परियोजना नीरज कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा 132 के0वी0 उपकेन्द्र बिन्दाल में जाकर भगवान विश्वकर्मा को पूजन एवं हवन किया गया, जिसके पश्चात सभी कार्मिकों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular