Homeराज्यउत्तराखण्डविपिन रावत की मौत के मामले में आरोपी को फांसी की सजा...

विपिन रावत की मौत के मामले में आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला।

चमोली/कर्णप्रयाग – चमोली जनपद के तपोवन जोशीमठ के युवा विपिन रावत की देहरादून में एक युवक द्वारा बेसबाल के डंडे से सर में प्रहार के बाद मृत्य होने के मामले में आरोपी को फाँसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर और कर्णप्रयाग ने कर्णप्रयाग में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार का पुतला फूका।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग सिमली रोड से मुख्य बाजार होते हुए उमा देवी तिराहे तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

उमा देवी तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फुकते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

आए दिन एक के बाद एक अपराध हो रहे है लेकिन प्रदेश सरकार और पुलिस आरोपियों के संरक्षण में लगे हुए है। पिछले कुछ महीनों में पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगे गया है। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आया है। जबकि विपिन रावत मामले में पुलिस एफआईआर तक नही लिख रही थी। ऐसे में पुलिस और प्रदेश की कानून व्यवस्था सरकार की लचर कार्यशैली को प्रदर्शित करती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular