Homeअध्यात्मवास्तु टिप्स: घर में खुशहाली के लिए कहा लगाए कौन सा प्लांट

वास्तु टिप्स: घर में खुशहाली के लिए कहा लगाए कौन सा प्लांट

वास्तु टिप्सwoman-and-child-planting-plants

आज तक आपने कई वास्तु टिप्स पढ़े होंगे और उन्हें इस्तेमाल भी किया होगा, जिससे आपको फायदा भी हुआ होगा। जानिए  किस प्लांट्स को  कहा  लगाने से घर में खुशहाली आएगी।

तुलसी का पौधा

2 से 3 फीट ऊंचा यह पौधा हिन्दू परिवारों में आमतौर पर देखा जाता है। मान्यता है की धन की देवी लक्ष्मी का वास, तुलसी के पौधे में  होता है। तुलसी का पौधा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह कि यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता,इसलिए इसे घर में रखने के लिए ज्यादा स्थान की भी आवश्यकता नहीं है । तुलसी के पौधे में नियमित रूप से जल चढाने  से घर में कभी भी कंगाली नहीं आती। वास्तु के अनुसार देखे तो तुलसी का पौधा सभी तरह की नकारात्मक उर्जा को नष्ट करने वाला होता है।

वास्तु के अनुसार कहा रखे और कहा न रखे तुलसी का पौधा

घर के दक्षिणी भाग को छोड़कर आप कही भी तुलसी का पौधा लगा सकते है, क्योंकि दक्षिणी भाग में लगा हुआ ये पौधा लाभ की जगह बहुत हानि पंहुचा सकता है। 

नारियल, नीम, अशोक का पेड़

घर के आस – पास नारियल, नीम, अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आंवले का पेड़

परिवार के लोगो की परेशानियो को कम करने के घर के उत्तर और पूर्व दिशा में आंवले का पेड़ लगाना काफी लाभदायक माना जाता है।

नारियल का पेड़

मान-सम्मान में वृद्धि के लिए घर में नारियल का पेड़ लगाए।

मनी प्लांट

अक्सर लोग अपने घरो में सजावट के लिए मनी प्लांट लगते है परंतु ज्यादातर लोग इसके फायदो से अनजान होते है। मनी प्लांट नाम से ही पैसों का फायदा ज़ाहिर करता है। विशेषज्ञों की मानें तो मनी प्लांट जितना अधिक फलता-फूलता है उतनी ही घर में सुख एवं समृद्धि की वायु पनपती है। लेकिन इसे नियमित रूप से साफ रखने तथा पानी देने के लिए कहा जाता है।कुछ लोग पानी के ही ‘जार’ में मनी प्लांट को लगाते हैं और घर की टेबल या फिर किसी भी वस्तु के ऊपर सजाते हैं। तो यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रहे कि समय-समय पर आप इसका पानी बदलते रहें। क्योंकि दूषित पानी नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular