Homewest bengalवर्दी में पुलिस अधिकारी ने ममता बनर्जी के छुए पैर, वीडियो वायरल,...

वर्दी में पुलिस अधिकारी ने ममता बनर्जी के छुए पैर, वीडियो वायरल, भाजपा ने उठाए सवाल……

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ दिनों पहले पूर्वी मिदनापुर जिले के दौरे पर थीं। उस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा वर्दी में उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं। इससे ठीक पहले बनर्जी मिश्रा को मिठाई खिलाई। वर्दी में पुलिस अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के पैर छूने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। खबरों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा क्षेत्र के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई थी। इसी दौरान ममता बनर्जी ने पश्चिमी रेंज के आईजी राजीव मिश्रा को भी मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद मिश्रा ने बनर्जी के पैर छूए।

भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
वर्दी में आईपीएस अधिकारी के मुख्यमंत्री के पैर छूने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, “दीदी के सामने वर्दी नतमस्तक। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जोन के आईजी राजीव मिश्रा ने वर्दी में ममता बैनर्जी की चरण वंदना की। ये कैसी व्यवस्था और कैसा लोकतंत्र है?”

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular