Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थमा....

वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थमा….

देहरादून – कांग्रेस में लंबे समय तक रहे कद्दावर और वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने आखिरकार आम आदमी पार्टी का दामन बीते रोज दिल्ली में थाम लिया…. वही देहरादून पहुंचे जोत सिंह बिष्ट का आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में स्वागत किया… इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर एक के बाद एक गुट बनते जा रहे हैं… वहीं उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह शिकायत कर रहे थे लेकिन उनकी बातों पर पार्टी ने 2017 से लेकर 2022 तक अमल नहीं किया, जिसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वह किसी दूसरे दल का रुख करेंगे…. उनसे पूछे गए सवाल पर की जब लंबे समय तक आपको पार्टी के भीतर अंतर कलह दिखाई दे रही थी उससे पहले पार्टी क्यों नहीं छोड़ी, जबकि आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी की घोषणा के ठीक 1 दिन पहले आपने आम आदमी पार्टी जॉइन की…. इस पर उन्होंने कहा कि कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन था… क्योंकि बीते रोज बाबा केदार के कपाट खुले और देश विदेश से लोग बाबा केदारनाथ के कपाट पर उत्तराखंड पहुंचे इसलिए उन्होंने  यह दिन बेहतर समझा….. वही उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने जोत सिंह बिष्ट पर कटाक्ष किया है…. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर वह लोग जा रहे हैं जो लंबे समय तक संघर्ष नहीं करना चाहते…. उन्होंने आरोप लगाए कि जिन लोगों को ताकत में रहने की आदत है वही लोग कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं… उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जन सरोकारों के मुद्दों से कोई वास्ता नहीं है…..

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular