Homeराज्यउत्तराखण्डवन्य जीव तस्कर गिरफ्तार , 30 लाख की लैपर्ड की तीन खाले...

वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार , 30 लाख की लैपर्ड की तीन खाले बरामद

स्पेशल टास्क फोर्स ने वन्य जीव तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करो को गिरफ्तार किया है एसटीएफ ने आरोपियों के पास से तीन गुलदार की खालो को बरामद की है एसटीएफ देहरादून को गोपनीय रूप से सूचना मिली थी कि वन्य जीव जन्तुओं के अंगों की तस्करी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के अपराधियों द्वारा उनके अंगों को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने एसटीएफ टीम का गठन किया गया। एसटीएफ की कुमायूं युनिट की गठित टीम ने दो आरोपी शेखर वर्मा उर्फ सन्नी पुत्र निवासी मीना बाजार, थाना बनबसा,चम्पावत , दलजीत सिंह ग्रवाल निवासी अशोक फार्म मेलाघाट रोड़, खटीमा, थाना-झनकईयां, उधमसिंहनगर को तीन गुलदार की खालों (Leopard skin) लगभग 6.5 फीट के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त खाल लगभग 6 माह से 1 साल पुरानी है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में उक्त तेंदुओं की बरामद खालों की कीमत लगभग 30 लाख रूपये है। उक्त अवैध कार्य में प्रयुक्त किये जा रहे बुलेट दुपहिया वाहन को भी सीज किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना खटीमा में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर बताया गया कि वे गुलदार को नेपाल से लाकर टनकपुर, बनबसा, हल्द्वानी क्षेत्रों में उनका व्यापार करते है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular