Homeराष्ट्रीयलड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़के ने उतारा मौत के...

लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़के ने उतारा मौत के घाट!

 

असल में देखा जाए तो प्रेम यानि त्याग और बलिदान होता है एक पार्टनर दुसरे की खुशी के लिए अपनी सारी खुशिया दाव पर लगा देता है लेकिन आज के दौर में प्रेम का अर्थ पूरी तरह से बदल चूका है आज लोग इतने स्वार्थी हो चले हैं कि अपनी ख़ुशी के आगे कुछ और दिखाई नही देता, और किसी भी हद तक चले जाते हैं.

ऐसा ही एक वाक्य हैदराबाद से सामने आया है जहाँ लड़की ने शादी के लिए लड़के को मना किया तो लड़के ने उसको मौत के ही घाट उतर दिया. दरअसल 24-वर्षीय जानकी को उसके सहकर्मी अनंत ने कथित रूप से चाकू से गोदकर मार डाला, जो पिछले छह महीने से उसे परेशान कर रहा था. कुटकपल्ली में अनंत काफी अरसे से जानकी को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन वह लगातार इंकार कर रही थी. जानकी ने इस बात की शिकायत अपने अन्य सहकर्मियों से भी की थी, जिन्होंने अनंत को समझाया भी था.

सूत्रों की मने तो अनंत और जानकी हैदराबाद की केपीएचबी कॉलोनी में बने एक सुपरमार्केट में काम करते थे. मंगलवार रात को अनंत कथित रूप से जानकी के मूसापेट स्थित घर पहुंचा और वहां दोनों के बीच बहस हो जाने के बाद अनंत ने कथित रूप से उस पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से तीन वार किए. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनंत ने जानकी का गला भी घोंटा.

जब जानकी की रूममेट रूपा काम से घर लौटी, तो उसने जानकी को बेहोश पड़ा पाया, और वह उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.  पुलिस ने अनंत को गिरफ्तार कर लिया है, और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.  उसकी रूममेट रूपा ने बताया कि जानकी मकर संक्रांति के त्योहार पर घर जाने वाली थी. और वह अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular